एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में सोमवार शाम एक जूनियर डॉक्टर ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। पिटाई से नाराज नर्सों ने काम ठप कर एसआईसी कार्यालय का घेराव किया। आरोपी डॉक्टर को मौके पर बुलाने और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग कर रहीं नर्सें करीब साढ़े तीन घंटे कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं।