फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, चौकी पहुंचकर लगाई गुहार

बंगरा में महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “योगी जी हमारी सुनो”, “झांसी डीएम साहब हमारी सुनो” और “कच्ची दारू बंद कराओ” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब की वजह से उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। कई लोगों की शराब पीने से मौत तक हो चुकी है। सभी महिलाएं भीषण गर्मी में लगभग एक किलोमीटर लंबी दूरी तय करके बंगरा पुलिस चौकी पहुंचीं, शराब बंदी को लेकर पुलिस से शिकायत की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। महिलाओं में मीरा, ज्योति, उमा, बसंती, मेवा, गोटी, कमला, राजकुमारी, गायत्री, माया, सुनीता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहीं। इस मामले में आबकारी इंस्पेक्टर मऊरानीपुर हर्ष बाबू यादव का कहना है कि टीमें बनाकर लगातार इस पर लगाम लगाने का काम किया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें