सीएलएम इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी रोड डेली, झांसी के 8वीं और 9वीं के छात्र-छात्राओं के समूह ने शुक्रवार को अमर उजाला प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को समाचार लिखने से लेकर अखबार छापने तक की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। प्रेस विजिट करने के बाद छात्र और छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उनके साथ शिक्षिका रचना दीक्षित, सुनैना एडवर्ड व शिक्षक संजीव सोनी मौजूद रहे।