फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: यह यूनिवर्सिटी दे रही पचास करोड़ की स्कॉलरशिप, प्रक्रिया के बारे में बताते डॉ. अजय यादव

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने बृहस्पतिवार को 50 करोड़ रुपये की सीयू-सीईटी स्कॉलरशिप 2026-27 की घोषणा की। रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने बताया अब तक दो हजार से अधिक छात्र स्कॉलरशिप से उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। प्रेसवार्ता में रजिस्ट्रार ने बताया करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से एआई-सपोर्टेड स्मार्ट कैंपस न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है बल्कि प्रदेश को देश के टॉप रिसर्च-इंटेंसिव हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यूनिवर्सिटी ने 22 मल्टीडिसिप्लेनरी पीएचडी प्रोग्राम की शुरुआत की है। सीयू यूपी ने छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए वर्ल्ड-क्लास हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, जो प्रैक्टिकल एजुकेशन व इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स को बढ़ावा देती हैं। यूनिवर्सिटी का फोकस एआई, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी व इंडस्ट्री रिलेवेंस शिक्षा के साथ इंटीग्रेट करने पर है। युवा उद्यमिता व इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ने ‘कैंपस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहल शुरू की हैं। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर देने के लिए विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी और ग्लोबल कंपनियों से एमओयू किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 अत्याधुनिक, एआई-सपोर्टेड और इंडस्ट्री-अलाइन्ड अकादमिक प्रोग्राम्स की लांचिंग की है। जिसमें 40 यूजी, 16 पीजी और 12 लैटरल एंट्री प्रोग्राम्स हैं। मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद सीयू यूपी ने देश की पहली निजी एआई-आधारित मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में राष्ट्रीय पहचान बनाई है। असिस्टेंट डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) डॉ. शुभेंदु चक्रवर्ती ने सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लांच करते हुए बताया चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश देती है। इच्छुक वेबसाइट https://cucet.cuchd.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी टोल फ्री नं. 18002701411 पर लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें