फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकली खाकी

दीपक महाजन Updated Wed, 13 Aug 2025 12:53 PM IST

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति की अगुवाई में झांसी पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली। राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश देते हुए तिरंगा लेकर मार्च किया। पुलिसकर्मी देश भक्ति के गीत एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे। पुलिस लाइन से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा इलाइट चौराहे तक पहुंची। यहां से वापस पुसिल लाइन तक गई। तिरंगा यात्रा में अग्निशमन विभाग के वाहनों को भी शामिल किया गया। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अरीबा नोमान, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, मुख्य अग्नि समन अधिकारी राजकिशोर राय समेत कई थानों से पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें