फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: प्रधानों से बोले गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, काम करेंगे तो फिर से जनता चुनकर भेजेगी

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने ग्राम प्रधानों से कहा कि प्रधान अपने गांव के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिलाएं। खुद की पहचान काम के आधार पर बनाएं। काम करेंगे तो निश्चित तौर पर फिर से जनता चुनकर भेजेगी। कई प्रधान ऐसे हैं भी जो लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। ग्राम प्रधानों के उत्कृष्ट विकास कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से श्रेष्ठ प्रधान-2025 का मंडलस्तरीय आयोजन 21 जनवरी बुधवार को लेमन ट्री होटल में किया गया। अमर उजाला की पहल पर मुथूट फाइनान्स की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन ग्राम प्रधानों को पहचान दिलाना है, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने गांवों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें