फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मऊरानीपुर में खाद से परेशान किसान तहसील के बाहर धरने पर बैठे, बोले- दस दिन से लगा रहे सोसाइटी के चक्कर

मऊरानीपुर में डीएपी खाद न मिलने से परेशान होकर किसान तहसील के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल रही। सूचना पाकर तहसीलदार ललित कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। किसानों को काफी देर तक समझते रहे टोकन का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठ गए। जानकारी लगते ही उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, कोतवाल विद्या सागर सिंह, इंद्रपाल सरोज मौके पर पहुंचे काफी देर तक किसानों को समझाया गया। टोकन वितरण के लिए लिस्ट बनाई गई। किसानों का कहना था कि वह पिछले 10 दिनों से पीसीएफ व सोसायटी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें