बुधवार को एरच में पारंपरिक रूप से रावण के पुतले का दहन हुआ। इस अवसर पर मां काली और चौंसठ योगिनी के दरबार की शोभा यात्रा निकाली गई। राम-रावण की सेनाओं के बीच पारंपरिक रूप से युद्ध हुआ। आयोजन में लगभग तीन सौ कलाकारों ने हिस्सा लिया। आयोजन को देखने के लिए आस-पास के दर्जनभर गांवों से ज्यादा से हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।