फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोकनबाग के तीन मंजिली मकान में लगी भीषण आग, दो गैस सिंलिडर फटे

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। झोकनबाग में गोविंद चौराहे के पास शनिवार सुबह तीन मंजिली मकान में आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी लपटें दूर से दिखाई पड़ रही हैं। आग की चपेट में आने से मकान में रखे दो गैस सिंलिडर भी धमाके के साथ फट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिल से घर में रह रहे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झोकनबाग निवासी अजय अरोरा के मकान के नीचे गैराज चलता है। इसमें कई दोपहिया वाहन चार्ज में लगे हुए थे। इनमें ही शार्ट सर्किट होने की वजह से आग फैली। आग फैलती देख आसपास के लोग अपने घरों को छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर सीएफओ राजकिशोर राय चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। आग की चपेट में किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। सीएफओ का भी कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग फैलने की आशंका है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। आग लगने की वजह से नीचे खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर नष्ट हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें