फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी में नकल की जुगत, सेनेटरी पैड में छिपाकर लाया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में नकल करने के लिए एक अभ्यर्थी सेनेटरी पैड में छिपाकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले आया। उसने डिवाइस को अपने अंतःवस्त्रों में छिपा रखा था। परीक्षा कक्ष में सरसराहट की आवाज आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। तलाशी लेने पर अभ्यर्थी के पास से डिवाइस बरामद हो गई। मामले में नवाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को पीईटी की द्वितीय पाली की परीक्षा नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही थी। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा के दौरान एक कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षक को सरसराहट जैसी आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर अभ्यर्थी की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से सेनेटरी पैड में छिपाकर रखी गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में अभ्यर्थी ने अपना नाम आकाश पटेल निवासी प्रयागराज बताया। आरोप है कि वह डिवाइस के माध्यम से परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें