जौनपुर के बंधवा बाजार बरावां में रविवार को दो गांव के युवकों के बीत मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर मछलीशहर-वाराणसी हाइवे पर जमकर ईंट पत्थर चले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। मीरगंज थाना के बरावां बाजार में रविवार दिन सेमरहो व जगदीशपुर गांव के युवकों के गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष बीच हाइवे पर ईंट पत्थर से हमला एक-दूसरे पर करने लगे। सोमवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद अंचल ने बताया कि रविवार को बंधवा बाजार के पास मारपीट की हुई। घायल हुए सेमरहो गांव निवासी सौरभ सरोज ने तहरीर दिया है, जिसके आधार पर नीरज बिंद, विवेक बिंद ,सोनू बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।