फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसआर के बारे में किसानों को दी जानकारी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 04:34 PM IST

तेजीबाजार क्षेत्र के सहोदरपुर गांव में शुक्रवार को डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) पर फसल कटाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के वैज्ञानिक डा. राजीव सिंह ने बताया कि किसानों को डीएसआर की जानकारी दी गई, इस विधि से की गई खेती से किसानों को लाभ होता है, जैसे - पारम्परिक रोपाई विधि की तुलना में कम पानी, कम श्रम और कम लागत में बेहतर परिणाम प्रदान करता है। इस दौरान आईआरआरआई के वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार ने कहा की डीएसआर तकनीक किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प है, इससे जल की बचत, समय की बचत और उत्पादन लागत में कमी संभव है। यह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर डॉ. रमेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, त्रिभुवन सिंह, पंचकेशर सिंह, रविंद्र सिंह, नरेन्द्र, कमलेश उपाध्याय, अरविन्द सिंह आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें