वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सोमवार को 29वां दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक दिए गए। कार्यक्रम में 445 शोधार्थियों को पीएचडी और दो को डीलिट की उपाधि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसिडेंट डिवाइस एंड सेल्स सुनील दत्त रहे। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी रहीं।