विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने विधान सभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को बोलते हुए कहा कि जिस तरह एलोपैथी से उपचार करा रहे मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व विधायक निधि से धन देने की व्यवस्था है उसी तरह होमियोपैथी, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी से इलाज करा रहे मरीजों को भी धन उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया। कहा कि इन पैथियों से भी कम समय व पैसे में तमाम मरीज ठीक हो रहे हैं। सदन में उन्होंने अपने पिता के घुटने का उपचार सिंगी विधि से कराया। काफी आराम है उनको। उन्होंने मुख्यमंत्री से एलोपैथी की तरह गरीबों के होमियोपैथी, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद से उपचार करा रहे गरीबों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व विधायक निधि से धन दिये जाने की बात कही। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से जबाब देने के लिए कहा। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने चर्चा करने की बात कही तथा कहा कि इस पर विचार किया जायेगा।