फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पटल पर दलालों का बोलबाला, पहले लग गई थी रोक; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST

जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर में डीएम सैमुअल पॉल एन, मछलीशहर में एडीएम परमानंद झा और बदलापुर तहसील सभागार में सीआरओ अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बदलापुर में 83 जरूरतमंदों ने अपनी समस्याओं से सबंधित प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मौके पर आठ का निस्तारण कर दिया गया। तहसील के अधिवक्ता मनोज तिवारी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि इस समय तहसील के हर पटल पर दलालों का बोलबाला है। इससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आम जनता सीधे संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके पूर्व दलालों पर रोक लगी थी, लेकिन यह लोग फिर सक्रिय हो गए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें