जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में सई नदी में नहाने गए बैजाबाद गांव के निवासी राजन चौहान (24), रवि चौहान (25) डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक गुजरात के भावनगर में रहकर स्लाईडिंग का काम करते थे। वह चार दिन पहले घर पर आयोजित रामायण के कार्यक्रम में शामिल होने घर आए थे। मामले में सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।