घर के बंटवारे और रास्ते के विवाद से परेशान युवक मंगलवार सुबह पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर तीनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।