फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में पुलिस ने तमंचा बनाकर बेचने वाले वृद्ध को किया गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2024 06:41 PM IST

जालौन जिले में डकोर थाना पुलिस ने तमंचा बनाकर बेचने वाले एक वृद्ध को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से तमंचा बनाने के उपकरण मिले हैं। डकोर थाना परिसर में घटना का खुलासा करते हुए सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी खुर्द गांव में अवैध असलहे बनने की सूचना मिल रही थी। इस पर इंस्पेक्टर राजेश पाल सिंह ने टीम के साथ रविवार सुबह गांव में छापेमारी कर गांव के ही वृद्ध नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को मौके से चार 315 बोर, एक 12 बोर तमंचा के साथ तीन अर्धनिर्मित तमंचे मिले हैं। साथ ही दो कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण मिले हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी साल 2004 से अब तक छह मुकदमों में वांछित हो चुका है और कई बार जेल भी जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें