फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में तीन सौ मीटर के दायरे में दो युवकों के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली क्षेत्र में तीन सौ मीटर के दायरे में जंगल में दो शव मिलने से खलबली मच गई। इसमें एक शव जलाया गया है तो दूसरे के पास जहर की गोलियां मिली हैं। जंगल में दो शव मिलने से दहशत का माहौल है। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर नहीं हो सकी। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग के किनारे जंगल स्थित है। रविवार सुबह कुछ चरवाहे जानवर चराने जंगलों की तरफ जा रहे थे। तभी जोल्हूपुर के शराब ठेके के सामने स्थित जंगल के तीन सौ मीटर अंदर वन विभाग की भूमि पर युवक (38) का शव पड़ा था। उसके पास कुछ जहरीली गोलियां पड़ी थीं। पुलिस जांच ही कर रही थी कि किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि एक युवक का शव वाच टावर के पास और पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें