फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार पर सादाबाद में शिवमय माहौल का अद्भुत नजारा

सावन माह के दूसरे सोमवार को सादाबाद में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा दिखा। सुबह से ही कांवड़िए शिव मंदिरों की ओर पहुंचे। वे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नाचते-झूमते दिखे। कई कांवड़िए अपने परिवार के साथ दर्शन और जलाभिषेक के लिए आए। उन्होंने गंगा-यमुना के पवित्र घाटों से लाए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के प्राचीन बाबा बेजनाथधाम और वनखंडी महादेव मंदिर सहित अन्य शिवलयों में भी सुबह से भीड़ रही। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग और प्रमुख बाजारों में भी कांवड़ियों की चहल-पहल दिखी। भक्ति गीतों पर झूमते कांवड़ियों ने पूरे सादाबाद को शिव भक्ति में सराबोर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें