सादाबाद में मीरपुर गांव के प्राचीन मंदिर प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप चौधरी, एसडीएम मनीष चौधरी और वनाधिकारी पारुल गर्ग ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने पेड़ों का महत्व समझाया और पेड़ कटान रोकने की अपील की। वनाधिकारी पारुल गर्ग ने मुख्य अतिथियों को तुलसी पौधा भी भेंट किया।