पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में ढोल बजाकर मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्रजेश चौहान, राजेश गुड्डू, विपिन लवानियां मौजूद रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सादाबाद के भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड के निकट कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और राहगीरों व स्थानीय लोगों में मिष्ठान वितरित किया।