अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, जिलाधिकारी और एसपी ने 18 फरवरी को हाथरस जिले में पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया। अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल व सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। एडीजी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।