कोतवाली हाथरस गेट पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतर जनपदीय चोरों को किंदौली पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, सब्बल एवं प्लास आदि सामान बरामद किया है। दोनों शातिर चोर अलीगढ़ के निवासी हैं। बता दें बीती 7 अगस्त को आगरा रोड श्याम कुंज के रहने वाले कृष्ण मुरारी अग्निहोत्री ने थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि उनकी गांधी तिराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। एक अगस्त को गल्ले में नकद रुपये व आधार कार्ड रखे थे। अज्ञात चोर उसकी दुकान से नकदी व आधार कार्ड आदि चोरी कर ले गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस चोरी का खुलासा कर दिया है।