हाथरस में हसायन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहारी के नगला मानधाती में गोवंशों के लिए अस्थाई गोशाला है । किसी ने गौरक्षक दल एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी कि उक्त गोशाला में गोवंशों के मृत शरीर खुले में पड़े हुए है और कुछ गोवशों बीमार हैं। उनकी भी कोई देखभाल नहीं कर रहा है। मृत गोवंशों के शवों को पक्षी अपना ग्रास बना रहे हैं।