मथुरा-वृंदावन से 21,000 हस्ताक्षरों के साथ शुरू हुई जनजागरण यात्रा 3 मई को सादाबाद पहुंची। गौसेवकों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा लखनऊ जा रही है। ब्रज को मांस एवं मदिरा से मुक्त कराने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर 21,000 हस्ताक्षरों को उन्हें सौंपा जाएगा।