सादाबाद क्षेत्र के पल्हावत चौराहे पर स्थित मंदिर के पास लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर 3 मई को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन ने इस खतरनाक मार्ग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।