फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर ने फर्रूखाबाद की टीम काे 19 रनों से हराया, सीएसएन मैदान में एसपी ने किया शुभारंभ

शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 10:10 PM IST

बाबू मोहनलाल स्मृति प्रदेश स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियाेगिता का शुभारंभ सीएसएन डिग्री कॉलेज के मैदान में किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। विज्ञान, तकनीकी, संचार और आर्थिकी के साथ खेल के मैदान में भी विश्व स्तर पर भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर की टीम ने फर्रुखाबाद की टीम को 19 रनों से हरा दिया। सीएसएन कॉलेज के मैदान में शुरू हुई प्रतियाेगिता का पहला मैच शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के बीच खेला गया। फर्रुखाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शाहजहांपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए तीस ओवर में नौ विकेट खोर 170 रन बनाए। इसमें देवू ने 28 और दीपांशू ने 25 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी फर्रुखाबाद की टीम तीस ओवर में 151 रन ही बना सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें