फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: भूमि विवाद में युवक की पिटाई, सभासद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 10:46 AM IST

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महतवाना में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभासद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महतवाना निवासी अनुज जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी एक हजार वर्गफीट भूमि को लेकर मोहल्ला बड़ा कुआं निवासी मन्नान अहमद, सभासद आफताब और भोलू से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे और बातचीत के बहाने स्टेशन रोड पर बुलाया। बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें