फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दंपती समेत चार घायल

Shikha Pandey Updated Sun, 03 May 2026 06:31 PM IST

उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरा के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने में दो बाइकें टकरा गईं। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उनका बहनोई घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दंपती बेटे समेत घायल हो गए। मूलरूप से अरवल थाना क्षेत्र के चांदापुर निवासी उमेश (32) खेती करते थे। वह आमतौर पर हरदोई स्थित मकान में रहते थे। रविवार को वह अपने बहनोई फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुड़गांव निवासी दीपक (25) के साथ हरदोई से गांव जाने के लिए निकले थे। उमेश के साथ उनके मामा गिरीश भी थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। गिरीश को उनके गांव दयालपुर में छोड़कर उमेश और दीपक चांदापुर जा रहे थे। ककरा के पास सामने से रोडवेज बस को ओवरटेक कर आ रही बाइक से उमेश की बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी विमल (30) उनकी पत्नी मोनी (28) और पुत्र कार्तिक (2) भी घायल हो गए। पांचों घायलों को सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। यहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दीपक और विमल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मोनी और कार्तिक को मामूली चोटें आईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें