फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अनियंत्रित कार ट्राली में जा घुसी, छह लोग घायल

Shikha Pandey Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST

शाहाबाद मार्ग पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित कार ट्राली में घुस गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलो में दो की हालत नाजुक है। पाली थाने के बाबरपुर गावं निवासी अनुभव बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार से शाहाबाद जा रहे थे। कार में उनके साथ कुलदीप, छोटू, गिरजा शंकर, प्रमोद, व एक महिला सवार थी। पाली शाहाबाद मार्ग पर बेल वाली बगिया के पास कार ने गन्ना भरी ट्रैकर ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से रोडवेज बस आ गई। कार चालक डर गया और कार अनियंत्रित होकर ट्राली में घुस गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को शाहाबाद सीएचसी भेजा गया है। दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें