हरदोई जिले के पाली नगर (रामनगर) में करवा चौथ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मेले से पूजन सामग्री लेकर लौटे 32 वर्षीय कारचोबी कारोबारी डब्लू कुशवाहा की छत से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार रात करीब 11 बजे फोन पर बात करते हुए छत पर गए डब्लू अचानक नीचे सड़क पर गिर गए थे। परिजन उन्हें तुरंत फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से हाथों में मेहंदी लगाए बैठी पत्नी शशि और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।