सांडी में रोजगार सेवक के घर हुई 10 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है और एक सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपी के पास से नकदी और चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है।