अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को पाली थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक पिस्टल जाम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यालय में गंदगी और अभिलेखों का रखरखाव सही न होने पर भी अपर पुलिस अधीक्षक नाराज नजर आए। रविवार को दोपहर बाद पाली थाने पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले शस्त्रों का निरीक्षण किया। एक पिस्टल यहां चली ही नहीं और कुछ शस्त्रों में सफाई की जरूरत नजर आई। अभिलेखों का निरीक्षण किया तो अभिलेखों पर गंदगी लगी नजर आई।