अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चंद्रभाल वाजपेयी इंटर कालेज में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आयुष राणा प्रथम रहे, जबकि चार सौ मीटर दौड़ में साहिल सिंह को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान बालिकाओं की दो सौ मीटर दौड़ हुई। इसमें मन्नत को पहला, ज्योति को दूसरा और आरती को तीसरा स्थान मिला। दाे सौ मीटर की बालकों की दौड़ में दूसरा स्थान नीलेश और तीसरा स्थान अंकित को मिला। चार सौ मीटर दौड़ में हिमांशू को दूसरा और अंकुल को तीसरा स्थान मिला।