फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 40 युवाओं को ठगा, बंधक बनाकर नेटवर्किंग बिजनेस में झोंका

शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jul 2025 09:15 PM IST

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 40 से अधिक युवाओं से नौकरी के लिए पैसे लेने के बाद उन्हें जबरन एक निजी नेटवर्किंग बिजनेस से जोड़ दिया गया। पीड़ितों का दावा है कि उन्हें बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक दबाव में रखा गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और तीन एफआईआर दर्ज की हैं। फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू आबादी मैलाई निवासी गया प्रसाद, सिंटू गौतम और सावन देवी ने कछौना कोतवाली में तहरीर देकर ठगी का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, आगरा निवासी जीतू यादव और उसके साथियों ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये वसूले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें