फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हंगामा: पुलिस पर आरोप लगा रो-रोकर बेहोश हुई महिला, मंडलायुक्त और डीआईजी रहे मौजूद, जानें मामला

पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर रोते-रोते महिला बेहोश हो गई। यह देख समस्या सुन रहे मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारी कुर्सी से खड़े हुए और हंगामा सा मच गया। आनन-फानन में बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने बेहोश महिला को उठाया और पुलिस की गाड़ी में लेकर सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया। वहीं, मामले में डीआईजी ने एएसपी को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। नगर पालिका परिसर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। सीडीओ हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। दोपहर करीब एक बजे मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी पहुंचे। दोनों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। करीब सवा बजे मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर छह की शहाना अपनी पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों के सामने रोते-रोते बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। तभी आसपास बैठे अधिकारी व कर्मचारी उनके पास पहुंचे और कुर्सी पर बैठाया। मुंह पर पानी डाला गया, लेकिन वह सही प्रकार से होश में नहीं आईं। जिस पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को गाड़ी में बैठाया और सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं, शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतकर्ता ऐसे भी आए, जिन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दो से तीन महिलाओं ने रोते हुए न्याय दिलाने की गुहार तक लगाई। इस पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने नाराजगी भी जाहिर की। मौके पर एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर ईला प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें