हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही एक कार में बुधवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। कार में दो युवक सवार थे और मेरठ की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी मेरठ रोड पर फ्लाईओवर पार करके नीचे उतरी तो अचानक गाड़ी में से पहले धुआं निकला। गाड़ी में सवार दोनों युवक बाहर कूद गए। इस बीच गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में आग लगने से सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।