हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज और आर्यनगर में खूंखार कुत्ते ने बुधवार की दोपहर से लेकर रात तक 10 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। कुत्ते के इस हमले में चार वर्षीय बच्ची को गंभीर चोट भी आई हैं। कुत्ते के लगातार हमलों के बाद माेहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है। बुधवार की रात लोग कुत्ते की तलाश में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे, लेकिन कुत्ते उन्हें देखकर गढ़ रोड पर भाग गया। अब लोगों ने नगर पालिका में शिकायत भी दर्ज कराई है।