हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरैल में बुधवार की सुबह एक गन्ने के खेत में बारह फिट लंबा अजगर निकल गया। अजगर को देखकर अपने खेतों पर जा रहे किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। कर्मचारियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।