हापुड़ में धनतेरस के अवसर पर हापुड़ देहात थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला धर्मवती की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। दरअसल, पैदल गश्त के दौरान बाजार में सड़क किनारे दीए बेच रही धर्मवती और उनके पौत्र से बातचीत में पता चला कि सुबह से एक भी दीया नहीं बिका। इस वजह से बुजुर्ग परेशान और त्योहार को लेकर चिंतित थीं। पूछने पर बुजुर्ग ने कहा कि सुबह से दीये सजाए थे, लेकिन धनतेरस पर कोई भी दीये खरीदने नहीं आया। इस पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बुजुर्ग को मायूस देखकर तुरंत उनकी मदद करने का फैसला लिया।