ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा मेले में स्नान करने के लिए पतित पावनी मां गंगा के किनारे आस्था का आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा है। धीरे-धीरे यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या करीब 2 लाख के करीब पहुंच गई है ।सुबह से चलने वाला स्नान निरंतर चल रहा है ।बृहस्पतिवार को यहां पर मुख्य स्नान का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं।