तालाब में डूबे युवक का शव सोलह घंटे बाद उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के मीरा तालाब निवासी सिद्ध गोपाल उर्फ़ सिद्धू (41) निवासी मीरा तालाब फत्तेपुर रविवार की दोपहर तालाब में मछली पकडने गया था। देरशाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के लोगों के साथ जब मोहल्ले के लोगों ने युवक की तलाश की तो मछली पकडने की बंशी और चप्पल तालाब के किनारे मिल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर कोतवाली पुलिस, पीआरबी, लेखपाल और उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह मौके पर पहुचे। हालांकि रात होने और तालाब में अधिक गहराई होने के कारण युवक की तलाश नहीं की जा सकी। सोमवार तडके उसी स्थान पर युवक का शव पानी में उतराता देखा गया।