सावन मास के अंतिम सोमवार को ग्राम पंचायत बदारण के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल पूजा-अर्चना से हुई। श्रद्धालु मोती लाल शर्मा की ओर से अमरनाथ यात्रा से लाए गए पवित्र अमृत जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थानीय महिला मंडल ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन के दौरान पूरे परिसर में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दोपहर 1:00 बजे भगवान शिव को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। सभी श्रद्धालुओं को खीर वितरित की गई।