हिमाचल प्रदेश के नादौन में नवंबर महीने से आयोजित होने वाली एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का जिला प्रशासन ने वीडियो जारी किया है। 3 से 5 नवंबर तक चैंपियनशिप का आयोजन होगा। पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आरएस बाली शुक्रवार को चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। भूटान, नेपाल, कजाखस्तान समेत 24 विभिन्न राफ्टिंग टीमें भाग लेंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 5 नवंबर को चैंपियनशिप का समापन करेंगे।