जिला मुख्यालय में देर रात शहर की मुख्य सड़क पर गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले में आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पंडित ट्रेड्स के मालिक शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवकों की ओर एक के बाद एक कई फायर किए। युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।