हमीरपुर जिले में युवाओं में रील का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में वह जान जोखिम में डालकर रील बनाने से नहीं चूक रहे हैं। इसमें खुद के साथ दूसरों के लिए मुसीबत बन रहे है। ऐसा ही एक वीडियो हाईवे पर स्टंटबाजी कर रहे युवक का वीडियो वायरल हो रहा। इसमें कानपुर-सागर हाईवे पर कुछेछा के पास और दूसरा वीडियो कुरारा-कालपी मार्ग पर बदनपुर के पास का वीडियो बताया जा रहा है। युवाओं ने रील बनाकर इंस्ट्राग्राम पर अपलोड की है। यातायात प्रभारी हरवेंद सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।