फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में घर के बाहर दो लोगों पर जंगली सियार ने किया हमला, घायल

शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 10:05 PM IST

हमीरपुर जिले के सरीला में जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को घर के बाहर दो लोगों पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीलपुर गांव निवासी संतराम द्विवेदी (65) व महीपत (35) मंगलवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी जंगल की तरफ से आए एक सियार ने संतराम पर हमला कर दिया। बीच बचाव कर रहे महीपत को भी झपट्टा मारते हुए काट लिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर उसे मार डाला। वन विभाग के उप क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सियार के हमले से दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें