जिले के 12 केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। 4612 में से 2766 परीक्षार्थी शामिल हुए, 1846 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद बच्चों के चेहरे खिले नजर आए उन्होंने रीजनिंग व गणित सरल होने की बात कही। वहीं जीके के प्रश्न कठिन बताए। मुख्यालय स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले डिग्गी मोहल्ला निवासी डिग्गी निवासी आशीष शुक्ला ने बताया कि प्रश्नपत्र में रीजनिंग अधिक रही। कमलदीप त्रिपाठी ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक रहा, जीके में परेशानी हुई। मेरापुर निवासी दीपेश ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था, रीजनिंग के प्रश्न सरल रहे। जीके में कुछ परेशानी हुई।