फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिकायत पर हटाया दूसरे का स्मार्ट मीटर, बिल सही कराने को भटक रहा उपभोक्ता

Akash Dwivedi Updated Sat, 16 May 2026 12:06 PM IST

स्मार्ट मीटर गड़बड़ी और गलत बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को अंबेडकर चौराहे स्थित सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में एक उपभोक्ता ने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि शिकायत पर दूसरे का स्मार्ट मीटर तो हटा दिया गया, लेकिन अब बिल सही कराने के लिए लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। तिवारी पुरवा निवासी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि उनके आवासीय परिसर में मुन्नू राम के नाम से बिजली कनेक्शन है। सात जनवरी 2025 को पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि मीटर के सीलिंग प्रमाण पत्र में किसी अन्य उपभोक्ता का नाम और खाता संख्या दर्ज है। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी के बावजूद पावर कॉरपोरेशन की ओर से उन्हें करीब 1.36 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट मीटर की फोटो और सीलिंग प्रमाण पत्र के साथ अधिशासी अभियंता राममोहन पांडेय से शिकायत की। जांच में सामने आया कि मीटर संख्या तो वही है, लेकिन उपभोक्ता का नाम आरपी गुप्ता दर्ज है। विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय गलती के चलते उन्हें लगातार उपकेंद्र और कैंप के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कैंप में पहुंचे अन्य उपभोक्ताओं ने भी स्मार्ट मीटर और गलत बिलिंग से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। मुख्य अभियंता ने किया बड़गांव कैंप का निरीक्षण मुख्य अभियंता ने शुक्रवार दोपहर बड़गांव विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में जिन स्थानों से स्मार्ट मीटर संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, वहां विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं। अधिकारियों और एजेंसी कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। 11वें दिन भी नहीं बहाल हुई बाबागंज की बिजली बीते चार मई को आई आंधी और बारिश के बाद धानेपुर क्षेत्र के बाबागंज फीडर की बिजली व्यवस्था अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। शुक्रवार को भी कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। मुख्य अभियंता ने बताया कि संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं और जल्द ही प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें